Thought of the day

Monday, March 9, 2009

आर्थिक परेशानी – सरलतम उपाय

हिन्दू धर्म की सबसे खास बात जो मुझे लगती है वह है हर बात के पीछे कोई वैज्ञानिक आधार होना। हम नहीं समझ पाते यह हमारा दोष है, ग्रंथों का नहीं। आवश्यकता है तो केवल संदर्भों को समझ कर वर्तमान परिवेश में उसकी वस्तुता खोजने की।

खैर हमारा आज का विषय तो है – आर्थिक परेशानी से निदान।

ईश्वर न करे किसी पर ऐसा कष्ट आए। पर यदि आप या आपके जानकार किसी ऐसे दौर से गुजर रहे है कि आर्थिक परेशानी से उबरने का मार्ग नहीं मिल रहा तो सरलतम उपाय बता रहा हूँ।
नित्य शिवलिंग पर जल चढाएँ।

ध्यान दें:
* जल दोपहर 12 बजे से पहले ही चढाएँ।
* नियम नित्य का रखें। फल मिलेगा या नहीं यह ईश्वर पर छोड दें अपना नियम बनाए रखें।

मैं तजुर्बों के आधार पर बता सकता हूँ कि निश्चय ही परेशानी से उबरने का मार्ग प्रशस्त होगा।

शुभकामनाएँ।

Related Articles:


Copyright: © All rights reserved with Sanjay Gulati Musafir