Thought of the day

We are responsible for what we do, no matter how we feel.

~ Jyotish Parichaye

Tuesday, January 1, 2008

86400 डॉलर प्रतिदिन की आय

हर सुबह जब आप जागें तो 86400 डॉलर आपके खाते में जमा कर दिए जाएं। एक संस्था है जो ऐसा ही कर रही है – हर दिन, साल दर साल, जीवन भर। शर्त बस इतनी सी है कि आपको यह राशि रोज़ खर्च करनी होगी। कुल राशि का जो भाग आप खर्च नहीं कर पाएँगे वह वापस ले लिया जाएगा। क्या आप तैयार हैं? यदि हाँ तो यह जानकारी आपके लिए है।

हर रोज सुबह जब आप उठते हैं, तो आपके जीवन रूपी खाते में कुल 86400 अनमोल सेकेण्ड जमा होते हैं। विचार करें कि कितने आप खर्च करते हैं और कितने प्रतिदिन व्यर्थ जा रहे हैं!

हम बडी खुशियों की तलाश में इतना खो जाते हैं कि हर पल मिलने वाली एक अनमोल खुशी गँवा देते हैं। हर एक क्षण को भरपूर जीएँ। जो क्षण जा रहा है, वह कभी लौटेगा नहीं। मगर जो एहसास यह आपको दे जाएगा वह जीवन भर आपके साथ चलेगा।

Related Articles:
in Hindi
Society


Copyright: © All rights reserved with Sanjay Gulati Musafir